⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का सेवा-संकल्प, बच्चों में बांटे फल, केक और आइसक्रीम

ब्रेकिंग न्यूज़
देश फीचर्ड
20 जून 2026, 07:28 PM
746 व्यूज
admin
Editor
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का सेवा-संकल्प, बच्चों में बांटे फल, केक और आइसक्रीम

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर वृंदावन के चुंगी चौराहे पर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को आइसक्रीम, केक, फल एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर सेवा और सद्भाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी जी देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं वंचित वर्गों की सशक्त आवाज हैं। उन्होंने सदैव संसद से लेकर सड़क तक जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। उनकी राजनीति सत्य, संवेदनशीलता, सामाजिक न्याय और जनहित के मूल्यों पर आधारित है। वर्तमान समय में देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे समय में राहुल गांधी जी लगातार जनता के मुद्दों को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में लाने का कार्य कर रहे हैं। देश की जनता लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनहित की राजनीति के पक्ष में खड़ी है। राहुल गांधी जी निरंतर महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय जैसे जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत हैं।

इस अवसर वृन्दावन नगर अध्यक्ष पिंटू पुजारी, चंद्रमोहन जायसवाल, रामबाबू शर्मा, कुलदीप गौतम, दीपक वार्ष्णेय, राहुल शुक्ला, शुभम शर्मा, दीपक गोस्वामी, अश्वनी शर्मा, सुमित मिश्र, प्रथम वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित रहे।