⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

“बांके बिहारी के दरबार से गरजे प्रमोद तिवारी, बोले- भाजपा ने लोकतंत्र को किया तार-तार”

ब्रेकिंग न्यूज़
देश फीचर्ड
10 मई 2026, 01:21 PM
380 व्यूज
admin
Editor
“बांके बिहारी के दरबार से गरजे प्रमोद तिवारी, बोले- भाजपा ने लोकतंत्र को किया तार-तार”
मुख्य बिंदु:

वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप लगाया। वहीं विधायक मोना मिश्रा ने महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए महिला सशक्तिकरण के दावों को दिखावा


मथुरा/वृंदावन: कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रविवार सुबह अपनी विधायक पुत्री के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज के दर्शन किए। दर्शन उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रमोद तिवारी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि हाल ही में पश्चिम बंगाल और असम के चुनावों में पूरे देश ने देखा कि चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या करने का कार्य किया है। विपक्षी दलों को हराने के लिए भाजपा ने संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया।

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर उठाए सवाल

प्रमोद तिवारी ने कहा कि तमिलनाडु में संविधान को ताक पर रखकर सबसे बड़ी पार्टी टीवीके को सरकार गठन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि सरकार गठन के लिए आमंत्रण देना राज्यपाल का दायित्व होता है। उन्होंने कहा कि केरल और तमिलनाडु में कांग्रेस के सहयोग से धर्मनिरपेक्ष सरकारों का गठन होना लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत हैं, क्योंकि भाजपा को हराने में केवल कांग्रेस ही सक्षम है।

महिला आरक्षण पर भाजपा को घेरा

विधायक मोना मिश्रा ने भाजपा पर महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिला सशक्तिकरण के नाम पर केवल नौटंकी की है। यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहती, तो असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और बिहार में किसी महिला को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जाती।