⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

ब्रज की भक्ति में रंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राधारमण मंदिर में किए दर्शन-पूजन

ब्रेकिंग न्यूज़
देश फीचर्ड
09 अगस्त 2026, 12:47 PM
211 व्यूज
admin
Editor
ब्रज की भक्ति में रंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राधारमण मंदिर में किए दर्शन-पूजन
मुख्य बिंदु:

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय वृंदावन दौरे पर रविवार को वैजंती आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने यज्ञ में पूर्णाहुति देकर देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की तथा सपरिवार वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने सप्तदेवालयों में शामिल श्री राधारमण मंदिर पहुंचकर ठाकुरजी के दर्शन-पूजन किए। दौरे के दौरान वह ब्रज की भक्ति और सनातन संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए।

वृंदावन। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने तीन दिवसीय वृंदावन प्रवास के दौरान रविवार को आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में लीन नजर आए। सपरिवार वृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति ने ज्ञान गुदड़ी स्थित प्रख्यात भागवत प्रवक्ता पुंडरीक महाराज के वैजंती आश्रम पहुंचकर यज्ञ में पूर्णाहुति दी और देश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने वृंदावन के सप्तदेवालयों में शामिल ऐतिहासिक श्री राधारमण मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन-पूजन किए।

वैजंती आश्रम पहुंचने पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। आश्रम में उन्होंने सबसे पहले पुंडरीक महाराज के बाबा स्वर्गीय अतुल कृष्ण गोस्वामी और पिता स्वर्गीय श्रीभूति गोस्वामी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने यज्ञशाला में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में विधि-विधान के साथ भाग लिया और यज्ञ की पूर्णाहुति की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की।

आध्यात्मिक संदेश देते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय संस्कृति और अध्यात्म देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। भारतीय संस्कृति लोगों को आपस में जोड़ने के साथ ही जीवन जीने का सही मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण भी भारतीय परंपरा और जीवन पद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्होंने सनातन संस्कृति के मूल्यों को जीवन में अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

यज्ञ अनुष्ठान के बाद पूर्व राष्ट्रपति ने आश्रम के बाहर स्थित गोपी संवाद स्थल पर सपरिवार वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। पुंडरीक महाराज की ओर से पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धा और सम्मान के प्रतीक स्वरूप तुलसी की माला, चांदी की गाय, पावन ब्रजरज और श्रीमद्भागवत गीता भेंट की गई।

आश्रम प्रवास के दौरान रामनाथ कोविंद ने पुंडरीक महाराज के साथ भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और जीवन मूल्यों को लेकर भी चर्चा की। इसके बाद वह पुंडरीक महाराज के साथ ऐतिहासिक श्री राधारमण मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने ठाकुर राधारमण जी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान से देश और देशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

पूर्व राष्ट्रपति के वृंदावन प्रवास को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। वैजंती आश्रम से लेकर श्री राधारमण मंदिर तक प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की गई।

पूर्व राष्ट्रपति की इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान सुकृति गोस्वामी माता जी, गोपाल टोंटी, अक्षय भरतिया, देवेश, श्याम, लव कुमार, सिद्धार्थ, आरएन सिंह और रितिका गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वृंदावन प्रवास के दौरान रामनाथ कोविंद ब्रज की भक्ति और सनातन संस्कृति के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए।