स्कूल जाती छात्राओं पर टूटा कहर: मथुरा में भीषण सड़क हादसा, चालक मौके से फरार
ब्रेकिंग न्यूज़
मथुरा में स्कूल बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत, तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल; चालक फरार ।
मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट-वृंदावन मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।छात्राओं को ले जा रही हनुमान प्रसाद धानुका स्कूल की बस की सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो दर्जन से अधिक छात्राओं में चीख-पुकार मच गई।इस हादसे में तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनकी पहचान चेतना, सविता जाबरा निवासी और यति गोरई, अलीगढ़ के रूप में हुई है। स्थानीय राहगीरों और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।