⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

वृंदावन के नामचीन ट्रस्ट पर बड़ी कार्रवाई, स्टांप कमी मामले में लगा पौने पांच करोड़ का जुर्माना

ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य फीचर्ड
23 मई 2026, 09:22 PM
2,436 व्यूज
admin
Editor
वृंदावन के नामचीन ट्रस्ट पर बड़ी कार्रवाई, स्टांप कमी मामले में लगा पौने पांच करोड़ का जुर्माना
मुख्य बिंदु:

Vigul News

वृंदावन के नामचीन वल्लभ धाम सेवा ट्रस्ट पर स्टॉम्प कमी के आरोप में पौने पांच करोड़ का अर्थदंड लगाया गया है। आठ साल पुराने इस मामले में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉक्टर पंकज वर्मा ने अंतिम सुनवाई करते हुए शनिवार को आदेश पारित किया है। बताया जाता है कि गुजरात की प्रमुख धर्म प्रचारक इंदिरा बेटी की मथुरा मार्ग पर करीब नौ एकड़ कीमती भूमि है। श्री इंदिरा बेटी जी वल्लभ  सेवा ट्रस्ट की उक्त भूमि की अधिकृत ट्रस्टी समा बेन शाह द्वारा करीब आठ साल पहले भूमि का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराते हुए स्टांप जमा किए थे। जिसे संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित स्टाम्प से कम मानते हुए नियमानुसार नोटिस जारी किये गये थे। वाद संख्या 173/2019=2020 मौजा राजपुर में करीब आठ साल पुराने  मामले में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉक्टर पंकज वर्मा ने ट्रस्ट की अधिकृत ट्रस्टी समा बेन शाह को सुनवाई का मौका देते हुए अर्थदंड अधिरोपित किया है। एडीएम फाइनेंस ने 4,69,65,800 की कुल धनराशि का अर्थदंड अधिरोपित कर वसूली के आदेश दिए हैं।