⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

गोपेश्वर महादेव मंदिर की सेवाधिकारी मीनाक्षी गोस्वामी की सड़क हादसे में मौत, आमने-सामने की भिड़ंत में दो की गई जान

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
08 मई 2026, 05:49 PM
3,332 व्यूज
admin
Editor
गोपेश्वर महादेव मंदिर की सेवाधिकारी मीनाक्षी गोस्वामी की सड़क हादसे में मौत, आमने-सामने की भिड़ंत में दो की गई जान
मुख्य बिंदु:

सड़क हादसे में वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर सेवायत सहित एक अन्य की मौत

मथुरा / वृन्दावन ।प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर की सेवाधिकारी मीनाक्षी गोस्वामी की शुक्रवार की शाम एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। स्कूटी और बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत की सूचना है। मौके पर पहुंची जमुनापार पुलिस द्वारा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे पानीगांव मांट मार्ग स्थित राधारानी मानसरोवर मंदिर के समीप स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुपहिया वाहनों की भिंड़त इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के चालक बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पहुंचने से पहले ही दोनों घायलों की मौत हो गई। स्कूटी चालक की शिनाख्त मीनाक्षी गोस्वामी सेवायत श्री  गोपेश्वर मंदिर के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृतक की पहचान गिरधारी के रूप में हुई है।