⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

ऑपरेशन स्माइल की बड़ी सफलता: 15 घंटे में वृंदावन से बरामद हुईं चार लापता छात्राएं

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
21 जून 2026, 04:32 PM
710 व्यूज
admin
Editor
ऑपरेशन स्माइल की बड़ी सफलता: 15 घंटे में वृंदावन से बरामद हुईं चार लापता छात्राएं
मुख्य बिंदु:

अलीगढ़ से लापता चार नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत 15 घंटे में वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया। 110 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद मिली सफलता पर एसएसपी ने टीम को ₹25 हजार का पुरस्कार दिया।

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पुलिस को ऑपरेशन स्माइल के तहत बड़ी सफलता मिली है। थाना अतरौली क्षेत्र के ग्राम अहमदपुरा से लापता हुई चार नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने मात्र 15 घंटे के भीतर जनपद मथुरा के वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया। सभी छात्राएं 7वीं, 8वीं, 9वीं और 10वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं तथा उनकी उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच बताई गई है।


जानकारी के अनुसार, 20 जून 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे चारों छात्राएं बिना बताए घर से चली गई थीं। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन के निर्देश पर तत्काल पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।


पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत व्यापक स्तर पर खोजबीन शुरू की। जांच के दौरान करीब 110 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा अन्य तकनीकी और स्थानीय स्रोतों से भी जानकारी जुटाई गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने चारों छात्राओं को मथुरा जिले के वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया।


एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी अपहरण जैसी घटना के संकेत नहीं मिले हैं। छात्राएं घरेलू कारणों अथवा परिजनों की डांट-फटकार से नाराज होकर घर से चली गई थीं। बरामदगी के बाद उन्हें सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।


सफल कार्रवाई के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम को ₹25,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने बताया कि बच्चों और उनके अभिभावकों की काउंसलिंग भी कराई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।