⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

मथुरा में व्यापारियों का राष्ट्रीय अधिवेशन 12 मई से, ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ बनेगी रणनीति

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
09 मई 2026, 06:42 PM
97 व्यूज
admin
Editor
मथुरा में व्यापारियों का राष्ट्रीय अधिवेशन 12 मई से, ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ बनेगी रणनीति
मुख्य बिंदु:

ऑनलाइन व्यापार और सरकारी नीतियों के खिलाफ मथुरा में व्यापारियों का महाकुंभ, देशभर से जुटेंगे प्रतिनिधि

वृन्दावन । केंद्र सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शंखनाद का ऐलान किया है। आगामी दो दिन तक कान्हा की नगरी में देश भर से जुटने वाले सैकड़ों व्यापारी व्यापार से जुड़े हितों पर मंथन करेंगे। इस संबंध में शनिवार को स्थानीय एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपनी रणनीति साझा की। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल मांट वालों ने बताया कि आने वाली 12 एवं 13 मई को संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन श्री कृष्णा ज्वाला धाम में आयोजित किया जाएगा।जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से करीब चार सैकड़ा से अधिक व्यापारी प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे। उन्होंने बताया कि हमारे मुख्य मुद्दे ऑनलाइन व्यापार से छोटे व्यापारियों को होने वाले नुकसान पर केंद्र सरकार की नीति पर चर्चा करते हुए सरकार से इसे प्रतिबंधित करने की मांग करने के अलावा यूपी में डेरी उद्योग को लाइसेंस न देना समेत अन्य कई बिंदु शामिल हैं। जिन पर मंथन कर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर  वर्तमान नगर अध्यक्ष मुकुंद मोहन शर्मा कल्लू पहलवान को वृन्दावन इकाई का चेयरमैन नियुक्त करते हुए धनेंद्र अग्रवाल बॉबी को नगर अध्यक्ष घोषित किया गया है।