⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

मजदूरों की मौत के मामले में VKJ कंस्ट्रक्शन पर मुकदमा दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
23 अगस्त 2026, 03:53 PM
224 व्यूज
admin
Editor
मजदूरों की मौत के मामले में VKJ कंस्ट्रक्शन पर मुकदमा दर्ज
मुख्य बिंदु:

निर्माणाधीन ओमैक्स मॉल हादसे में तीन मजदूरों की मौत के मामले में VKJ कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। मृतक की पत्नी ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी का इल्जाम लगाया है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

वृंदावन। रुक्मणि विहार गोल चक्कर के पास निर्माणाधीन ओमैक्स मॉल में 21 अगस्त को हुए दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत और एक के गंभीर रूप से जख्मी होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मृतक मजदूर रफीउल मियां की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने सहारनपुर की VKJ कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

निर्माणाधीन मॉल में 21 अगस्त को छत की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान लेंटर का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। मलबे में दबने से रफीउल मियां, शिवराम और अलोम मियां की मौत हो गई, जबकि दिलसार मियां गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका उपचार हायर सेंटर में चल रहा है।

मृतक रफीउल मियां की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि निर्माण स्थल पर मजदूरों की हिफाजत के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए गए थे। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर मजदूरों से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। तहरीर में हादसे के लिए कंपनी की कथित लापरवाही को जिम्मेदार बताया गया है।

हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव का काम कराया गया था। अब FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश तेज कर दी है। पुलिस निर्माण कार्य के दौरान बरती गई लापरवाही, सुरक्षा इंतजामों और हादसे की असल वजह का पता लगाने में जुटी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हादसे में तीन मजदूरों की मौत के बाद निर्माण स्थलों पर श्रमिकों की हिफाजत और सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।