⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ब्रज में गूंजेगा योगी का संदेश, मथुरा आने की प्रबल संभावना

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
23 अगस्त 2026, 03:25 PM
214 व्यूज
admin
Editor
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ब्रज में गूंजेगा योगी का संदेश, मथुरा आने की प्रबल संभावना
मुख्य बिंदु:

जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा आने की प्रबल संभावना, तीन सितंबर को पहुंचकर संतों से करेंगे मुलाकात, बरसाना में राधारानी के दर्शन और चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि में पूजा-अर्चना का संभावित कार्यक्रम।

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा आने की संभावना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री तीन सितंबर की सुबह मथुरा पहुंचेंगे और दो दिन जिले में रहकर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। हालांकि, अभी उनके दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

संभावित कार्यक्रम के अनुसार तीन सितंबर को मुख्यमंत्री मथुरा-वृंदावन के साधु-संतों से भेंट कर सकते हैं। इसके बाद बरसाना पहुंचकर श्रीराधा रानी मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेने की संभावना है। चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पहुंचकर दर्शन-पूजन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद शुरू कर दी है। जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्माष्टमी पर मथुरा आने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के 25 अगस्त को भी मथुरा आने की संभावना है, लेकिन जन्माष्टमी के अवसर पर उनके आने की संभावना अधिक मानी जा रही है।

फिलहाल प्रशासन को मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना का इंतजार है। कार्यक्रम तय होने के बाद सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।