⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

राष्ट्र चिंतन दिवस में गूंजा राष्ट्रहित का संदेश, दीदी माँ ने कहा—भय और प्रलोभन से मुक्त होकर सत्य के पक्षधर बनें पत्रकार

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
18 अगस्त 2026, 05:51 PM
272 व्यूज
admin
Editor
राष्ट्र चिंतन दिवस में गूंजा राष्ट्रहित का संदेश, दीदी माँ ने कहा—भय और प्रलोभन से मुक्त होकर सत्य के पक्षधर बनें पत्रकार

वात्सल्य ग्राम के निर्माण में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले देश के महान चिंतक एवं राष्ट्रवादी पत्रकारिता के पर्याय वरिष्ठ पत्रकार साकेत वासी श्री भानु प्रताप शुक्ल के जयंती समारोह को संविद् गुरुकुलम् गर्ल्स सैनिक स्कूल , वृन्दावन के सभागार  में राष्ट्र चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। अधिष्ठात्री परम पूज्या दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा जी व विशिष्ट अतिथि श्री रमेश सिंह जी ( पूर्व अपर महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश सरकार)  श्री रविकांत गर्ग ( पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री ) महेश खण्डेलवाल, ने वीणावादिनी - . _वागेश्वरी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर साकेत वासी श्री भानुप्रताप शुक्ल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् एजूकेशन डायरेक्टर जी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पटका व स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन , सम्मानित किया  । 

 पूज्या दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सत्य के पक्षधर रहें । प्रलोभन और भय से मुक्त होकर देश के लिए संवाहक बने। विमर्श के संग्राम में राष्ट्रहित सर्वोपरि है । पक्ष-विपक्ष में पड़कर लोभियों का राष्ट्रद्रोहियों का खिलौना ना बनाकर सत्य को उजागर करें ।साथ ही भानु भैया के जीवन चरित्र को परिलक्षित किया।

उन्होंने 25 अगस्त को राष्ट्र रक्षासूत्र की रजत जयंती  वर्ष पर 1,11000 एक लाख ग्यारह हजार राखियाँ मुख्यमंत्री उ.प्र. को समर्पित की जायेंगी उन्होंने सामाजिक संगठनों एवं विद्यालयों से राखियाँ लाने का आह्वान किया। इस अवसर पर  विद्यालय में देश भक्ति कविता, वाद - विवाद  एवं चित्रांकन  तथा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था । जिसमें काव्य पाठ में ओजस्विनी सदन ( प्राथमिक  वर्ग) से समीक्षा  मिश्रा प्रथम , यशस्विनी सदन  से अरात्रिका भारी तेजस्विनी सदन से आदिति चौधरी द्वितीय तृतीय स्थान पर रही ।चित्रांकन प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम अंशी द्विवेदी द्वितीय व रिया चौधरी तृतीय स्थान पर रही। "मीडिया लोकतंत्र का  सबसे मजबूत स्तंभ है " विषय पर वाद- विवाद प्रतियोगिता में छात्रा हिमांशी प्रथम श्रेया सक्सैना,द्वितीय इशू तृतीय स्थान पर रही । नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में तपस्विती सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । समस्त विजेता प्राप्त छात्राओं को मुख्य अतिथि जी  ने टॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए । विशिष्ट अतिथि  रविकांत जी ने अपने अभिभाषण में भानु प्रताप शुक्ल जी के स्वभाव का चित्रण करते हुए राजनैतिक ,सामाजिक कार्य करते हुए भी वे गेरुआ वेश से कम नहीं थे। साथ ही दीदी माँ जी के वात्सल्य का आभार व्यक्त किया मुख्य अतिथि रमेश सिंह   ने भानू प्रताप शुक्ल के सानिध्य का वर्णन करते हुए कहा कि वे पांचजन्य नामक पत्रिका के संपादक के साथ  प्रबल ,प्रखर शब्दों के सिपाही थे।    

कोषाध्यक्ष श्री महेश खण्डेलवाल व संजय ,देवेन्द्रसिंह  ने  अतिथियो को पटका  व स्मृति चिह्न से सम्मानित किया ।

कार्यक्रम में विद्यालय चेयरमैन   संजय भैया एवं विद्यालय  निर्देशिका  सुमनलता,कमांडेड ग्रुप ऑफ संविद् स्कूल आई . जी . एस . के . शर्मा, प्रेम कुमार सिंह ,श्री  प्राचार्या श्रीमती पूजा सिंह आदि की विशेष उपस्थिति के साथ

 समस्त शिक्षक / शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।   कार्यक्रम का संचालन कवि डाँ उमाशंकर राही ने किया।