⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

वृंदावन में साधु की चाकू से गोदकर हत्या, बीच-बचाव में आए मजदूर पर भी जानलेवा हमला; नशे के विवाद में वारदात से सनसनी

ब्रेकिंग न्यूज़
क्राइम फीचर्ड
18 अगस्त 2026, 09:10 PM
650 व्यूज
admin
Editor
वृंदावन में साधु की चाकू से गोदकर हत्या, बीच-बचाव में आए मजदूर पर भी जानलेवा हमला; नशे के विवाद में वारदात से सनसनी

वृंदावन स्थित चामुंडा देवी मंदिर कट के समीप सोमवार रात एक साधु की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव में आए एक मजदूर पर भी प्राणघातक हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मथुरा रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूल रूप से इटावा के बहादुरपुर निवासी लगभग 45 वर्षीय बटूर उर्फ राघव दास की रात करीब 8:30 बजे पवन हंस हेलीपैड के पास बनी एक कोठरी में एक अज्ञात व्यक्ति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद राघव दास वहां से लौट आया और मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी मजदूर अर्जुन को साथ लेकर पुनः घटनास्थल पर पहुंच गया। इस दौरान विवाद इतना उग्र हो गया कि आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर साधु को मौत के घाट उतार दिया। हमलावर ने अर्जुन पर भी कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गया और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। एक राहगीर की मदद से उसे जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मथुरा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना का कारण नशे को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मृतक पिछले पांच वर्षों से वृंदावन में रह रहा था और नशे की लत के कारण उसे अटल्ला चुंगी स्थित एक आश्रम से बाहर निकाल दिया गया था। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों को सूचित कर अज्ञात हमलावर की तलाश और मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।