⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

वृंदावन में दिनदहाड़े महिला से कुंडल लूट, बाइक सवार बदमाशों ने बीच सड़क झपटा मारा; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

ब्रेकिंग न्यूज़
क्राइम फीचर्ड
12 अगस्त 2026, 11:15 AM
624 व्यूज
admin
Editor
वृंदावन में दिनदहाड़े महिला से कुंडल लूट, बाइक सवार बदमाशों ने बीच सड़क झपटा मारा; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

वृंदावन- जैंत थाना क्षेत्र के कैलास नगर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश एक राह चलती महिला के कानों से कुंडल छीन कर फरार हो गए।

बीच सड़क पर हुई वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच में जुटी है।

बताया जाता है कि कैलाश नगर निवासी प्रीति नामक महिला मंगलवार को अपने घर से काम के लिए जा रही थी। दोपहर करीब 12 बजे वह काशीराम कॉलोनी कैलाश नगर मार्ग पर पहुंची। 

पैदल चल कर मयूर विहार के समीप पहुंची थी कि पीछे से आए बाइक पर सवार दो बदमाशों में से पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर महिला के कान से कुंडल खींच लिए। 

अचानक हुई इस घटना से महिला सकते में आ गई। महिला शोर मचाती उससे पहले ही आरोपी शहर की तरफ फरार हो गए।

सूचना पर नयति पुलिस चौकी प्रभारी एसके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर बदमाशों की जानकारी जुटाई।

सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, बदमाशों की तलास में टीमें लगी है जल्द ही घटना खुलासा किया जाएगा।