⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

वृंदावन में यातायात पुलिस का बड़ा अभियान: 106 ई-रिक्शा-ऑटो सीज, 650 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
02 जुलाई 2026, 12:22 PM
159 व्यूज
admin
Editor
वृंदावन में यातायात पुलिस का बड़ा अभियान: 106 ई-रिक्शा-ऑटो सीज, 650 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई
मुख्य बिंदु:

वृंदावन में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियम विरुद्ध संचालित 106 ई-रिक्शा और ऑटो सीज किए तथा 167 वाहनों के चालान काटे। वहीं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 483 वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। कुल 650 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

मथुरा। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने वृंदावन क्षेत्र में विशेष अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के निकट पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

यातायात पुलिस ने शौ सैय्या से प्रेम मंदिर और छटीकरा से प्रेम मंदिर मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान निर्धारित रूट का उल्लंघन कर संचालित हो रहे 106 ई-रिक्शा एवं ऑटो को सीज किया गया, जबकि 167 वाहनों के चालान किए गए।

इसके अलावा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 483 वाहनों के खिलाफ भी मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई की गई। इस तरह अभियान के दौरान कुल 650 से अधिक वाहनों पर पुलिस ने कार्रवाई कर नियम तोड़ने वालों को सख्त संदेश दिया।

पीए सिस्टम से किया जागरूक

कार्रवाई के साथ-साथ यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक भी किया। पीए सिस्टम के माध्यम से चालकों से निर्धारित रूट का पालन करने, यातायात नियमों का सम्मान करने और शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

अभियान रहेगा लगातार जारी

क्षेत्राधिकारी यातायात संदीप सिंह ने बताया कि जनपद में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान भविष्य में भी लगातार चलाए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जबकि आमजन को यातायात नियमों के प्रति लगातार जागरूक किया जाएगा।