⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

रास्ते में ट्रैक्टर निकालने को लेकर खूनी विवाद, पथराव और फायरिंग में एक व्यक्ति घायल

ब्रेकिंग न्यूज़
क्राइम फीचर्ड
05 जुलाई 2026, 05:05 PM
538 व्यूज
admin
Editor
रास्ते में ट्रैक्टर निकालने को लेकर खूनी विवाद, पथराव और फायरिंग में एक व्यक्ति घायल
मुख्य बिंदु:

जैंत के जोनई गांव में ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में पथराव और फायरिंग हुई। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। गांव में पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच जारी है।

मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के जोनई गांव में रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दबंगों ने पहले पथराव किया और इसके बाद कई राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग में एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा फायरिंग और पथराव में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।