⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

अमरनाथ यात्रा के लिए वृंदावन से निकला आस्था का ट्रक, 40 दिन तक भोले भक्तों को मिलेगा निशुल्क लंगर

ब्रेकिंग न्यूज़
धर्म फीचर्ड
25 जून 2026, 03:00 PM
703 व्यूज
admin
Editor
अमरनाथ यात्रा के लिए वृंदावन से निकला आस्था का ट्रक, 40 दिन तक भोले भक्तों को मिलेगा निशुल्क लंगर

जम्मू कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ धाम की 3 जुलाई से यात्रा शुरू होगी। करीब 40 दिन चलने वाली इस यात्रा में भगवान राधा कृष्ण की नगरी वृंदावन के भक्त भी वहां आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लंगर लगाते हैं। इसी लंगर सेवा के लिए खाद्य समाग्री से भरा ट्रक वृंदावन से रवाना किया गया। 

अमरनाथ धाम के रामबन इलाके में वृंदावन के भक्तों द्वारा पिछले 14 वर्ष से भोले के भक्तों के लिए लंगर लगाया जाता है। करीब 40 दिन तक चलने वाले इस लंगर में लगने वाली खाद्य सामग्री को वृंदावन वासी पिछले 15 दिन से एकत्रित करते हैं। इस पुनीत काम में वृंदावन के भक्त आगे बढ़कर सहयोग करते हैं और यथा सम्भव खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते हैं। बुधवार की देर शाम अमरनाथ धाम में लगने वाले लंगर के लिए खाद्य सामग्री लेकर ट्रक को रवाना किया गया। ट्रक रवाना होने से पहले एस पी सिटी राजीव कुमार, नगर निगम के उप सभापति मुकेश सारस्वत, शिक्षाविद अभय वशिष्ठ,वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश शर्मा गुरु जी आदि ने संत दीपक बाबा के साथ मिलकर वैदिक मंत्रोचारण के मध्य ट्रक का पूजन अर्चन किया। पूजन अर्चन के बाद मां अन्नपूर्णा और भोले बाबा की महाआरती की गई। संत दीपक बाबा ने अपनी जटा खोलकर जब आरती की गई तो सभी देखते रह गए। भारी भरकम आरती पात्र को लेकर वह नाचते हुए आरती करने लगे। इस दौरान भगवान राधा कृष्ण की नगरी में भोले बाबा के जयकारे लगने लगे। हर कोई भगवान शिव की भक्ति में डूब गया

इस दौरान अरविंद तिवारी, नन्नी गौड़,अनिरुद्ध शर्मा,गुड्डू शर्मा,विजय शर्मा, राहुल गौड़,कोमल उपाध्याय,उमेश गोस्वामी,सत्यनारायण शर्मा कमलेश राठौर,श्री कांत शर्मा आदि मौजूद रहे। अरविंद तिवारी ने बताया कि पिछले 14 वर्ष से लंगर लगाया जा रहा है यह 15 बां अमरनाथ धाम में वृंदावन वासियों द्वारा लगाए जाने वाला भंडारा है। यह लंगर यात्रा की शुरुआत के साथ ही 3 जुलाई से शुरू हो जाएगा।