⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

नगर निगम की लापरवाही बनी काल, करंट लगने से एमपी के श्रद्धालु युवक की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
15 जून 2026, 01:59 PM
910 व्यूज
admin
Editor
नगर निगम की लापरवाही बनी काल, करंट लगने से एमपी के श्रद्धालु युवक की मौत
मुख्य बिंदु:

वृंदावन में इस्कॉन मंदिर गेट के पास नगर निगम द्वारा लगाए गए शॉवर कूलर में करंट उतरने से मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी 21 वर्षीय श्रद्धालु अभिज्ञान गुप्ता की मौत हो गई। युवक अपने पिता के साथ बांके बिहारी जी के दर्शन करने आया था। हादसे के बाद उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लोगों ने नगर निगम की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मथुरा/वृंदावन। पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या पर इस्कॉन मंदिर में दर्शनार्थ आए श्रद्धालु युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। श्रद्धालु युवक की मौत मंदिर के जूताघर पर नगर निगम द्वारा लगाए गए कूलर में करंट फैलने से हुई है। युवक  का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। बताया जाता है कि छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी अमित कुमार अपने पुत्र अभिज्ञान गुप्ता के साथ वृन्दावन दर्शनार्थ आए थे। सोमवार की सुबह पिता पुत्र इस्कॉन मंदिर दर्शनों के लिए गए थे। बताया जाता है कि इक्कीस वर्षीय अभिज्ञान जब मंदिर के बाहर बने जूताघर पर जूते उतार रहा था। तभी अभिज्ञान वहां लगे कूलर की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट का तेज झटका लगते ही अभिज्ञान ने तड़फते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा उसे तत्काल सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में इस्कॉन मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी रवि लोचन दास ने बताया कि यह कूलर नगर निगम प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से लगाये गए थे। जिससे यह हादसा घटित हो गया। इधर मृतक के पिता अमित कुमार का कहना है कि इस लापरवाही के खिलाफ वह कानूनी प्रकिया का सहारा लेंगे।