⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

वृन्दावन में गरजे अजय राय: "प्रदेश का सिस्टम ध्वस्त, अधिकारी चला रहे सरकार"

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
12 जून 2026, 09:27 PM
712 व्यूज
admin
Editor
वृन्दावन में गरजे अजय राय: "प्रदेश का सिस्टम ध्वस्त, अधिकारी चला रहे सरकार"
मुख्य बिंदु:

Vigul News

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को एक दिन की यात्रा पर वृन्दावन पहुंचे। यहां उनका पार्टी की जिला और महानगर इकाई ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के स्थानीय स्तर के नेताओं के साथ मीटिंग कर आगामी रणनीति और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। अजय राय पुरुषोत्तम माह में गिर्राज जी की परिक्रमा भी लगाएंगे।

शुक्रवार की शाम वृन्दावन पहुंचे कांग्रेस  प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने स्थानीय एक होटल में पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान अजय राय ने कहा वह भाजपा की तरह दिखावा नहीं करते, उन्होंने अपना जनेऊ दिखाते हुए कहा कि वह हृदय से मानते हैं और जनता की सेवा करते हैं। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त है,स्मार्ट मीटर बिना बिजली के चल रहे हैं, मोरबी से हमीरपुर और बिहार तक पुल गिर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने संबोधन में कहा कि प्रदेश में पूरा सिस्टम ध्वस्त है। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं,मंत्रियों को पता नहीं है। ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री में बन नहीं रही। 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वहां से जो जानकारी आई है उसके अनुसार राम मंदिर डोनेशन में निश्चित तौर पर गड़बड़ी हुई है। वहां के तमाम साधु संत,महात्मा,पूर्व सांसद ने यह कहा है कि अगर नाम लूंगा तो बड़े बड़े लोग इसमें आ जायेगे। इससे साबित होता है कि वहां पर जो दक्षिणा चढ़ती है,लोग भाव से चढ़ाते हैं वहां पर इन लोगों ने गड़बड़ी की है,चोरी की है। 

ऊर्जा मंत्री ने यूपीपीसीएल चेयरमैन और अन्य अधिकारियों के खिलाफ बिना सूचना के बिजली बिल में 10 प्रतिशत सरचार्ज जोड़ने के मनमाने फैसले को लेकर जताई गई नाराजगी कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है कि यहां आपस में तालमेल नहीं है। जो इनके चेयरमैन हैं गोयल वह अलग बात करते हैं,जो ऊर्जा मंत्री कहते हैं मुझे मालूम नहीं। जब अधिकारी की बात मंत्री नहीं जानते,अधिकारी उनके दबाव में नहीं है तो इससे साबित होता है कि उत्तर प्रदेश में व्यवस्था सही नहीं है। 

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज पर लगाए गए आरोपों पर खुद आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि मुकद्दमा उनसे दबाव में कराया गया। इस सवाल पर अजय राय ने कहा कि शंकराचार्य पर आरोप भाजपा नेताओं के दबाव में लगाए गए। शंकराचार्य की छवि बेदाग है,वह उच्च कोटि के संत है।