⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

वसूली रैकेट का भंडाफोड़: चौकी प्रभारी गिरफ्तार, दो अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम

ब्रेकिंग न्यूज़
क्राइम फीचर्ड
12 जून 2026, 09:05 PM
829 व्यूज
admin
Editor
वसूली रैकेट का भंडाफोड़: चौकी प्रभारी गिरफ्तार, दो अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम
मुख्य बिंदु:

Vigul News

नेशनल हाईवे स्थित थाना जैंत क्षेत्र की चार धाम पुलिस चौकी प्रभारी पर अपराधियों के साथ मिलकर वसूली का रैकेट चलाने का आरोप लगा है। इस मामले में शिकायत मिलने पर एसएसपी ने जांच कराई। जिसमें दरोगा के दोषी मिलने पर गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इस रैकेट में शामिल दो अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित कर दिया है। 

समीपवर्ती कस्बा छटीकरा के रहने वाले मनोज गौतम ने शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रेषित शिकायत में बताया गया कि चार धाम पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा शंशाक कौशिक अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर अपराधी रोहताश और छोटू सोलंकी के साथ मिलकर पटरी पर दुकान लगाने वालों से अवैध वसूली करते हैं। इसके साथ ही अवैध रूप से पार्किंग का संचालन भी कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने दरोगा की गोपनीय जांच कराई। जिसमें आरोप सही पाए गए। 

इस मामले में थाना जैंत पर मनोज गौतम की शिकायत पर धारा 308(2),351(3) व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 में मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया। इसके बाद जैंत पुलिस ने आरोपी दरोगा शशांक कौशिक को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इस मामले में दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी। दरोगा की गिरफ्तारी  के बाद एसएसपी ने वसूली का रैकेट चला रहे सहयोगियों को भी जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा स्पष्ट है कि किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।