⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

वृंदावन में वायरल वीडियो पर एसएसपी सख्त, दो पुलिसकर्मी निलंबित

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
10 जून 2026, 03:36 PM
826 व्यूज
admin
Editor
वृंदावन में वायरल वीडियो पर एसएसपी सख्त, दो पुलिसकर्मी निलंबित
मुख्य बिंदु:

सोशल मीडिया पर वाहनों को प्रवेश दिलाने के नाम पर पैसे लेने के वायरल वीडियो की जांच में दो अलग-अलग मामले सामने आए। पहले मामले में लेन-देन मजदूर और ठेकेदार के बीच विवाद के निस्तारण से जुड़ा पाया गया। वहीं दूसरे मामले में थाना वृंदावन के हेड कांस्टेबल राजकुमार और ट्रैफिक हेड कांस्टेबल नरसिंह की भूमिका संदिग्ध मिलने पर एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। मामले की विशेष जांच जारी है।

मथुरा/वृंदावन। सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों को प्रवेश दिलाने के लिए पैसे लेने का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई की है। जांच में दो अलग-अलग मामले सामने आए, जिनमें से एक मामले में लेन-देन को वैध पाया गया, जबकि दूसरे मामले में दो पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।


पुलिस जांच में पाया गया कि पहले वीडियो में दिख रहा पैसे का लेन-देन किसी वाहन प्रवेश से जुड़ा नहीं था, बल्कि एक मजदूर और ठेकेदार के बीच भुगतान संबंधी विवाद का निस्तारण था। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर लिखित रूप में विवाद का समाधान कराया था।


वहीं दूसरे वीडियो की जांच में थाना वृंदावन के हेड कांस्टेबल राजकुमार और ट्रैफिक हेड कांस्टेबल नरसिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जांच के दौरान सामने आया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा पर्स से पैसे निकालने के बाद एक बस को वहां से जाने दिया गया था।


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने दोनों हेड कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विशेष जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।