⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

*वृंदावन में विद्युत सुरक्षा विभाग का एक्शन, होटलों-गेस्टहाउसों पर छापेमारी से मचा हड़कंप*

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
04 जून 2026, 04:49 PM
696 व्यूज
admin
Editor
*वृंदावन में विद्युत सुरक्षा विभाग का एक्शन, होटलों-गेस्टहाउसों पर छापेमारी से मचा हड़कंप*
मुख्य बिंदु:

Vigul News

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को एक होटल में लगी भीषण आग से इक्कीस लोगों की मौत के बाद अब मथुरा का विद्युत विभाग भी एक्शन मोड में आ गया है। विद्युत् सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को वृन्दावन के कई होटल,गेस्टहाऊस में आकस्मिक चेकिंग कर अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाया है। यहां बताते चले कि बुधवार को दिल्ली के मालवीय नगर एक होटल में बुधवार को लगी भीषण आग के बाद इक्कीस जाने चली गई थी। जिसमें होटल में कई अनियमितता पाई गई थी। इस घटना के बाद गुरुवार को विद्युत सुरक्षा विभाग की टीम ने वृन्दावन के कई होटल और गेस्टहाउस में आकस्मिक चेकिंग की। विभाग की सहायक निदेशक निधि जादौन एवं उपखंड अधिकारी संदीप वार्ष्णेय के निर्देशन में टीम ने प्रेम मंदिर और रमणरेती इलाके में जीएसएम होटल,            में मानको के अनुरूप संयोजन न मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं। होटल और गेस्टहाउस में आकस्मिक चेकिंग से इलाके के गेस्टहाउस संचालकों में हड़कंप मच गया। और एक दूसरे से छापे की जानकारी लेते दिखाई दिए। इस संबंध में सहायक निदेशक निधि जादौन ने बताया कि वृन्दावन मथुरा में बड़ी संख्या में संकरी गलियों में होटल गेस्टहाउस बना लिये  गए है। जिसमें किसी भी आकस्मिक स्थिति में बचाव कार्य शुरू करना काफी मुश्किल भरा हो सकता है। इसलिए लगातार अभियान चलाकर ऐसे होटल गेस्टहाउस चिह्नित किए जा रहे हैं। जो मानकों का उल्लंघन कर रहे हैं।