⚡ ब्रेकिंग: कोतवाली में पत्रकारों को धमकी, पुलिस बनी मूकदर्शक! रात 11 बजे तक धरने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा ⚡ ब्रेकिंग: बाँकेबिहारी कॉरिडोर पर पारदर्शिता की मांग तेज, परियोजना से जुड़े दस्तावेजों के लिए दायर हुई आरटीआई ⚡ ब्रेकिंग: IPL जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, संत प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद ⚡ ब्रेकिंग: तेज रफ्तार अज्ञात कार ने श्रद्धालु को कुचला, मौके पर मौत ⚡ ब्रेकिंग: एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने दिया प्रेमानंद महाराज का हेल्थ अपडेट सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर लगाया विराम, कहा- महाराज जी पूरी तरह स्वस्थ हैं ⚡ ब्रेकिंग: प्रशासन बेबस: बांके बिहारी मंदिर में महिला अचेत, परिक्रमा मार्ग पर दौड़े वाहन

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने दिया प्रेमानंद महाराज का हेल्थ अपडेट सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर लगाया विराम, कहा- महाराज जी पूरी तरह स्वस्थ हैं

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
31 मई 2026, 09:50 PM
284 व्यूज
admin
Editor
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने दिया प्रेमानंद महाराज का हेल्थ अपडेट  सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर लगाया विराम, कहा- महाराज जी पूरी तरह स्वस्थ हैं
मुख्य बिंदु:

प्रेमानंद जी महाराज की सेहत को लेकर चल रही अफवाहों के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया कि प्रेमानंद जी महाराज पूरी तरह स्वस्थ हैं और फिलहाल एकांत में आराम कर रहे हैं। साथ ही लोगों से झूठी और नकारात्मक खबरें न फैलाने की अपील की है।

प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की सेहत को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें सामने आने के बाद उनके लाखों भक्त चिंतित हो गए थे। देशभर से श्रद्धालु महाराज जी के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

‘महाराज जी बिल्कुल ठीक हैं’

इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा कर प्रेमानंद महाराज की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, “राधे-राधे! एक जरूरी अपडेट। प्रेमानंद जी बिल्कुल ठीक हैं और फिलहाल एकांत में आराम कर रहे हैं।”

अफवाहों पर रोक लगाने की अपील

ईशा गुप्ता ने अपनी पोस्ट में लोगों से झूठी और नकारात्मक खबरें न फैलाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि महाराज जी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही कई बातें तथ्यहीन हैं और ऐसी खबरों से भक्तों में अनावश्यक चिंता फैल रही है।

भक्तों ने ली राहत की सांस

ईशा गुप्ता की इस पोस्ट के सामने आने के बाद प्रेमानंद महाराज के अनुयायियों और भक्तों ने राहत महसूस की है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग महाराज जी के शीघ्र स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं। वहीं, उनके एकांतवास को स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए उठाया गया कदम बताया जा रहा है।