⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

प्रशासन बेबस: बांके बिहारी मंदिर में महिला अचेत, परिक्रमा मार्ग पर दौड़े वाहन

ब्रेकिंग न्यूज़
धर्म फीचर्ड वीडियो
31 मई 2026, 09:36 PM
616 व्यूज
admin
Editor
प्रशासन बेबस: बांके बिहारी मंदिर में महिला अचेत, परिक्रमा मार्ग पर दौड़े वाहन
मुख्य बिंदु:

Vigul News

वृन्दावन।

पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा तिथि पर श्रद्धालुओं के भारी भीड़ से प्रशासनिक व्यवस्थाएं तिनके की तरह उड़ती नजर आई। जहां प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शनों के लिए आई श्रद्धालु महिला अचेत हो गई। वहीं लाखों परिक्रमार्थियों को वाहनों की आवाजाही के बीच ही परिक्रमा पूरी करनी पड़ी। यहां बताते चले कि पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा तिथि पर तीर्थनगरी के श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। जिससे प्रशासनिक व्यवस्थाएं तार तार हो गई है। श्री बांके बिहारी मंदिर में उमस भरी गर्मी में भारी भीड़ के चलते एक महिला श्रद्धालु अचानक अचेत हो गई। श्रद्धालुओं की सुविधार्थ लगाई गई रेलिंग के समीप अचेत हुई महिला को किसी तरह बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके अलावा पूरे शहर में यातयात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई।जिससे स्थानीय लोगों को खासी दिक्कत पैदा हुई। यही हालात परिक्रमा मार्ग के भी रहे जहां प्रशासनिक दावों के बाबजूद चौपहिया वाहनों की आवाजाही बनी रही।जबकि आएदिन श्रद्धालु वाहनों की चपेट में आकर चोटिल हो रहे हैं।