⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

तेज रफ्तार अज्ञात कार ने श्रद्धालु को कुचला, मौके पर मौत

ब्रेकिंग न्यूज़
हादसा फीचर्ड
01 जून 2026, 12:51 PM
772 व्यूज
admin
Editor
तेज रफ्तार अज्ञात कार ने श्रद्धालु को कुचला, मौके पर मौत
मुख्य बिंदु:

प्रेम मंदिर के पास परिक्रमा मार्ग पर अज्ञात कार की टक्कर से मध्य प्रदेश के श्रद्धालु गिरधर लोधी (65) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

मथुरा/वृंदावन। थाना वृंदावन क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी श्रद्धालु गिरधर लोधी (65) की मौत हो गई। वह परिक्रमा पूरी कर वापस लौट रहे थे, तभी प्रेम मंदिर के समीप परिक्रमा मार्ग पर एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर ही तोड़ा दम


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर लगते ही श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।


पुलिस ने शव को भेजा शवगृह


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है।


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस


फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन और चालक की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।