ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब
गैलरी
वृंदावन-ईद-मिलादुन्नबी पर बुधवार को मुस्लिम समाज के लोग झूम उठे, अकीदतमंदों ने जोशो-खरोश के साथ जुलूसे मोहम्मदी निकाला, धार्मिक धुनों के मध्य सरकार की आमद मरहबा के नारों से वातावरण गूंज उठा, जगह जुलूस का स्वागत किया गया।
इस्लामी केलेंडर के तीसरे महीने रबि-उल-अव्वल की 12 वीं तारीख पर पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन को मुस्लिम समाज द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। बुधवार को इस मुबारक मौके पर शहर में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया।
जुलूस में अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
पारंपरिक लिबास में शामिल बच्चे, बुजुर्ग और युवा हाथों में इस्लामी परचम और तिरंगा थामे सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सलमान ने बताया कि पैगम्बर मोहम्मद साहब (सल्लल्लाहु 'अलैहि व सल्लम) ने भाईचारे, दया, समानता, अच्छे आचरण, नेकी के रास्ते पर चलने तथा
यतीम, मजलूमों की मदद करने का संदेश था।
आजाद कुरैशी ने कहा कि मुसलमानों के लिए ईद मिलादुन्नबी ईद से भी बढ़कर है, हम सभी को आपस मे अखलाक रह कर हुजूर के बयाए दीन के रास्ते पर चलना चाहिए।
इससे पूर्व बैंड-बाजों के मध्य जुलूस शाही जामा मस्जिद से प्रारम्भ होकर अंबेडकर पार्क, चुंगी चौराहा, अनाज मंडी किशोरपुरा, सीएफसी चौराहा होते हुए मस्जिद पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस बीच अनेक स्थानों पर समाज के लोगों द्वारा जुलूस में शामिल बच्चों व अकीदतमंदों को खाद्य सामग्री, शर्बत व उपहार वितरित किए गए।
इधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए।
सीओ सदर वरुण मिश्रा के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार, निरीक्षक अपराध धर्मेन्द्र कुमार ने पुलिस बल के साथ यातायात व्यवस्था को संभालते हुए जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराया।
इस दौरान भुल्लू कुरैशी, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद अब्बास, काशिम, यूनिश अब्बासी, बबलू अब्बासी,अस्पाक, आस मोहम्मद, मोनू, आदि मौजूद रहे।