⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

झाड़ियों में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, सिर और हाथ गायब,पुलिस जांच में जुटी

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
23 मई 2026, 12:13 PM
1,033 व्यूज
admin
Editor
झाड़ियों में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, सिर और हाथ गायब,पुलिस जांच में जुटी
मुख्य बिंदु:

वृंदावन के हरिहर धाम आश्रम के पास झाड़ियों में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शिवानी (35) पत्नी अर्जुन निवासी हापुड़ के रूप में हुई है, जो रुक्मणि विहार में झुग्गी डालकर रह रही थी। महिला का सिर और बायां हाथ गायब था। बताया जा रहा है कि वह 8-10 दिनों से लापता थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतका का पति और अन्य परिजन झुग्गी में ताला लगाकर फरार हैं। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मथुरा/वृंदावन। थाना कोतवाली क्षेत्र के केशव धाम चौकी अंतर्गत हरिहर धाम आश्रम के पास झाड़ियों में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत बेहद भयावह थी। महिला का सिर और बायां हाथ गायब था, जिससे प्रथम दृष्टया मामला निर्मम हत्या का प्रतीत हो रहा है।


हापुड़ की रहने वाली थी मृतका

पुलिस जांच में मृतका की पहचान शिवानी (35) पत्नी अर्जुन के रूप में हुई है। बताया गया है कि शिवानी मूल रूप से हापुड़ की निवासी थी और वर्तमान में रुक्मणि विहार स्थित अपना घर आश्रम के सामने रेलवे लाइन के समीप परिवार के साथ झुग्गी डालकर रह रही थी।


बांके बिहारी मंदिर से लौट रहे युवक ने देखा शव

जानकारी के अनुसार, बांके बिहारी मंदिर से लौट रहे स्थानीय युवक मोनू की नजर नाले के पास झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी। शव देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पति और परिजन झुग्गी में ताला लगाकर फरार

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतका बीते 8 से 10 दिनों से लापता थी। घटना के बाद से उसका मजदूर पति अर्जुन और अन्य परिजन झुग्गी में ताला लगाकर फरार बताए जा रहे हैं। इससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।


पुलिस जांच में जुटी

पुलिस फरार परिजनों की तलाश में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।