⚡ ब्रेकिंग: कोतवाली में पत्रकारों को धमकी, पुलिस बनी मूकदर्शक! रात 11 बजे तक धरने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा ⚡ ब्रेकिंग: बाँकेबिहारी कॉरिडोर पर पारदर्शिता की मांग तेज, परियोजना से जुड़े दस्तावेजों के लिए दायर हुई आरटीआई ⚡ ब्रेकिंग: IPL जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, संत प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद ⚡ ब्रेकिंग: तेज रफ्तार अज्ञात कार ने श्रद्धालु को कुचला, मौके पर मौत ⚡ ब्रेकिंग: एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने दिया प्रेमानंद महाराज का हेल्थ अपडेट सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर लगाया विराम, कहा- महाराज जी पूरी तरह स्वस्थ हैं ⚡ ब्रेकिंग: प्रशासन बेबस: बांके बिहारी मंदिर में महिला अचेत, परिक्रमा मार्ग पर दौड़े वाहन

“मथुरा आपकी ही है तो फिर बिजली संकट क्यों?” — दीपक पाराशर का CM योगी को खुला पत्र, 24 घंटे निर्बाध बिजली की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
19 मई 2026, 10:10 PM
776 व्यूज
admin
Editor
“मथुरा आपकी ही है तो फिर बिजली संकट क्यों?” — दीपक पाराशर का CM योगी को खुला पत्र, 24 घंटे निर्बाध बिजली की मांग
मुख्य बिंदु:

Vigul News

रचनात्मक कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक पाराशर ने विधानसभा मथुरा-वृन्दावन में निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण विधुत आपूर्ति प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा को ख़त लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मथुरा-वृंदावन धाम सम्पूर्ण विश्व में भगवान श्रीराधाकृष्ण की पावन लीला स्थली एवं एक अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। प्रतिदिन यहाँ देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु एवं पर्यटक दर्शन हेतु आते हैं। मथुरा-वृंदावन केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान हैं। किन्तु अत्यंत दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि वर्तमान समय में वृंदावन एवं मथुरा क्षेत्र लगातार विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज एवं अव्यवस्थित बिजली व्यवस्था की समस्या से जूझ रहा है। घंटों तक बिजली बाधित रहने से आम नागरिकों, श्रद्धालुओं, मंदिरों, आश्रमों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं अस्पतालों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में पर्याप्त विधुत आपूर्ती ना होने के कारण जलापूर्ती में भी बाधा उत्पन्न होती है, जिससे महिलाओं और बच्चों को काफी कष्ट का सामना करना पड़ रहा है।

माननीय मुख्यमंत्री जी, आप अनेक मंचों से यह कहते रहे हैं“अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है।”

तो हम समस्त मथुरा-वृन्दावन वासी आपसे विनम्रतापूर्वक कहना चाहते हैं कि मथुरा तो पहले से ही आपकी ही है। यहाँ के पाँचों विधायक, लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रदेश सरकार में एक मंत्री, महापौर और अधिकतम पार्षद आपकी पार्टी भाजपा से ही हैँ।

ऐसी स्थिति में मथुरा-वृंदावन की जनता यह प्रश्न पूछने को विवश है कि जब पूरा जनपद पूर्ण रूप से आपकी सरकार के साथ खड़ा है, तब मथुरा-वृंदावन के साथ उपेक्षापूर्ण एवं पक्षपातपूर्ण व्यवहार क्यों किया जा रहा है? धर्मनगरी होने के बावजूद यहाँ की मूलभूत समस्याएँ, विशेषकर बिजली व्यवस्था, आज भी एक गंभीर समस्या क्यूँ बनी हुई हैं।

वृंदावन जैसे अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक नगर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। यह केवल सुविधा का विषय नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था एवं प्रदेश की प्रतिष्ठा का प्रश्न है।

अतः आपसे करबद्ध निवेदन है कि मथुरा-वृंदावन क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देते हुए चौबीस घंटे निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान करें। साथ ही पुराने विद्युत तारों, जर्जर ट्रांसफार्मरों एवं विद्युत ढाँचे के आधुनिकीकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

हमें पूर्ण विश्वास है कि आप मथुरा-वृंदावन की जनता की भावनाओं एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करेंगे।