⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का आध्यात्मिक रंग, वृंदावन में कात्यायनी शक्तिपीठ पर की विशेष पूजा-अर्चना

ब्रेकिंग न्यूज़
धर्म फीचर्ड वीडियो
20 मई 2026, 03:49 PM
347 व्यूज
admin
Editor
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का आध्यात्मिक रंग, वृंदावन में कात्यायनी शक्तिपीठ पर की विशेष पूजा-अर्चना
मुख्य बिंदु:

Vigul News

वृंदावन।पूर्व क्रिकेटर और राजनीतिज्ञ नवजोत सिंह सिद्धू अपनी बेटी रूबी के साथ आध्यात्मिक प्रवास पर श्रीधाम वृंदावन पहुंचे हैं। वृंदावन आगमन पर उन्होंने प्रसिद्ध माता कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में हाजिरी लगाई।यहाँ सिद्धू ने विद्वान आचार्यों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सविधि पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लेकर लोक-कल्याण की कामना की।दर्शन के उपरांत मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान पूर्व क्रिकेटर पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने राजनीतिक गलियारों से जुड़े तमाम सवालों से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। सिद्धू ने स्पष्ट लहजे में कहा कि यह उनकी विशुद्ध रूप से निजी और आध्यात्मिक यात्रा है, जिसका राजनीति से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वे यहाँ केवल और केवल मन की शांति की तलाश में आए हैं।नवजोत सिंह सिद्धू ने ब्रजभूमि की महिमा का बखान करते हुए वृंदावन की पावन धरा पर कुछ दिन प्रवास करने की इच्छा जताई है। अपने इस प्रवास के दौरान वे ब्रज के अन्य प्राचीन और सुप्रसिद्ध मंदिरों के भी दर्शन-पूजन करेंगे।