⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

“IBD को लेकर डॉ. चैतन्य गुप्ता की चेतावनी— समय पर इलाज न हुआ तो शरीर के कई अंग हो सकते हैं प्रभावित”

ब्रेकिंग न्यूज़
करियर फीचर्ड वीडियो
19 मई 2026, 03:42 PM
279 व्यूज
admin
Editor
“IBD को लेकर डॉ. चैतन्य गुप्ता की चेतावनी— समय पर इलाज न हुआ तो शरीर के कई अंग हो सकते हैं प्रभावित”
मुख्य बिंदु:

Vigul News

वर्तमान सामाजिक परिवेश में आम आदमी अनेकानेक ऐसी बीमारियों से जूझ रहा है। जिनका अगर समय रहते उचित उपचार हो जाए तो आदमी स्वस्थ जीवन जी सकता है। ऐसी ही एक गंभीर बीमारी बड़ी तेजी से पांव पसारती जा रही है। इन्फामेट्री बाउल डीसिज यानि आंतों में सूजन जो आपके पाचन तंत्र के साथ शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करती है। इस संबंध में सोमवार को जनपद के प्रमुख गैस्ट्रोलॉजिस्ट  डॉक्टर चैतन्य गुप्ता ने वर्ल्ड आईबीडी डे की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से साझा करते हुए कहा कि वर्तमान में खानपान में विषमता और बदलती जीवनचर्या से कई प्रकार की बीमारियां हमारे शरीर में घर कर लेती हैं।जिनमें इन्फामेट्री बाउल डीसिज एक ऐसी बीमारी है।जो पाचन तंत्र को प्रभावित करती है। अगर सही समय पर इसका उपचार नहीं किया गया तो इससे शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंग भी प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने इस बीमारी से होने वाली परेशानी और उसके बचाव के तरीके भी बताए उन्होंने बताया कि मथुरा जनपद में ही ये बीमारी बड़े पैमाने पर सामने आने लगी है। इसके लिए जागरूकता सबसे ज्यादा जरूरी है।