⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

शोले की ‘बसंती’ ने दिया ईंधन बचाने का संदेश, इलेक्ट्रिक टेंपो में नजर आईं हेमा मालिनी

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड वीडियो
18 मई 2026, 04:10 PM
556 व्यूज
admin
Editor
शोले की ‘बसंती’ ने दिया ईंधन बचाने का संदेश, इलेक्ट्रिक टेंपो में नजर आईं हेमा मालिनी
मुख्य बिंदु:

मथुरा में सांसद हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री के ईंधन बचाओ संदेश को आगे बढ़ाते हुए विधायक पूरन प्रकाश के इलेक्ट्रिक टेंपो में सवारी कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दिशा समिति की बैठक के बाद कलेक्ट्रेट से निकलते समय उनके साथ राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह और विधायक पूरन प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे।

मथुरा। फिल्म शोले में तांगे पर सवार होकर अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली ‘बसंती’ यानी सांसद हेमा मालिनी इस बार इलेक्ट्रिक टेंपो में सवार नजर आईं। उनका यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दिशा समिति की बैठक से निकलने के बाद सांसद हेमा मालिनी विधायक पूरन प्रकाश के इलेक्ट्रिक टेंपो में बैठकर रवाना हुईं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए लोगों से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील की।


PM की अपील को दिया समर्थन


सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत और प्रदूषण को देखते हुए अब समय स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने का है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी लंबे समय से इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल कर रही हैं और लोगों को भी पर्यावरण हित में ऐसे वाहनों को अपनाना चाहिए।


लोगों में दिखा उत्साह, वीडियो हुए वायरल


जैसे ही हेमा मालिनी इलेक्ट्रिक टेंपो में बैठीं, वहां मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने उनके वीडियो और तस्वीरें मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किए। सांसद का यह अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आया।

इस दौरान राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह और विधायक पूरन प्रकाश सिंह भी टेंपो में उनके साथ सवार नजर आए। नेताओं ने इलेक्ट्रिक वाहनों को भविष्य की जरूरत बताते हुए ईंधन बचाने का संदेश दिया।