⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

यमुना स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, गहरे पानी में डूबा युवक

ब्रेकिंग न्यूज़
हादसा फीचर्ड
18 मई 2026, 05:38 PM
494 व्यूज
admin
Editor
यमुना स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, गहरे पानी में डूबा युवक
मुख्य बिंदु:

वृंदावन के जुगल घाट पर यमुना स्नान के दौरान मथुरा निवासी 32 वर्षीय युवक नितिन गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। हादसे के बाद घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

मथुरा/वृंदावन। धर्मनगरी वृंदावन में यमुना स्नान के दौरान सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मथुरा निवासी एक युवक स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार मथुरा के भूतेश्वर निवासी 32 वर्षीय नितिन पुत्र पूरन अपने चचेरे और तहेरे भाइयों के साथ वृंदावन घूमने आया था। बताया जा रहा है कि सभी लोग जुगल घाट पर यमुना स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान नितिन नदी में उतर गया, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते यमुना की लहरों में समा गया।


सूचना मिलते ही शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन


घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक गोताखोर यमुना में युवक की तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था।


प्रशासनिक दावों पर फिर उठे सवाल


इस हादसे ने एक बार फिर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यमुना घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा नहीं इंतजाम हैं । बावजूद इसके प्रशासन लगातार सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करता रहा है।


आए दिन हो रहे हादसे


वृंदावन के घाटों पर हर साल स्नान के दौरान हादसे सामने आते हैं, लेकिन इसके बाद भी सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग लगातार उठ रही है।