⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

गौरीगोपाल आश्रम में सुरक्षागार्ड पर जानलेवा हमला,कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के निजी बाउंसर समेत दो पर आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़
क्राइम फीचर्ड वीडियो
18 मई 2026, 03:35 PM
1,191 व्यूज
admin
Editor
गौरीगोपाल आश्रम में सुरक्षागार्ड पर जानलेवा हमला,कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के निजी बाउंसर समेत दो पर आरोप
मुख्य बिंदु:

वृंदावन के गौरीगोपाल आश्रम में एक सुरक्षागार्ड पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अनिरुद्धाचार्य महाराज के निजी बाउंसर समेत दो लोगों पर मोबाइल चोरी के शक में कमरे में बंद कर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल गार्ड ने 112 पर सूचना देकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मथुरा/वृंदावन। थाना कोतवाली क्षेत्र की बांके बिहारी चौकी अंतर्गत परिक्रमा मार्ग स्थित गौरीगोपाल आश्रम में सोमवार तड़के एक सुरक्षागार्ड पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित सुरक्षागार्ड ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के निजी बाउंसर और एक अन्य सुरक्षाकर्मी पर कमरे में बंद कर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।


मोबाइल चोरी के शक में की मारपीट


जानकारी के अनुसार मूल रूप से पलवल, हरियाणा निवासी संदीप भाटी वर्तमान में पापड़ी चौराहा स्थित आश्रम की पार्किंग में रहकर गौरीगोपाल आश्रम में निजी सुरक्षागार्ड के रूप में कार्यरत है। पीड़ित संदीप का आरोप है कि सोमवार तड़के बरसाना निवासी मनोज, जो कि अनिरुद्धाचार्य महाराज का निजी बाउंसर बताया जा रहा है, तथा मोहन नामक सुरक्षागार्ड उसके कमरे में पहुंचे और उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाने लगे।

संदीप के मुताबिक विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


जान बचाकर भागा पीड़ित, 112 पर दी सूचना


पीड़ित ने बताया कि किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से निकलकर बाहर भागा और अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल सुरक्षागार्ड को वृंदावन कोतवाली लेकर पहुंची, जहां उसने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।


मेडिकल परीक्षण के बाद जांच शुरू


पुलिस ने घायल सुरक्षागार्ड को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।