⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

NEET पेपर लीक पर भड़के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज, बोले- युवाओं का भविष्य किया जा रहा बर्बाद

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड वीडियो
18 मई 2026, 03:25 PM
578 व्यूज
admin
Editor
NEET पेपर लीक पर भड़के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज, बोले- युवाओं का भविष्य किया जा रहा बर्बाद
मुख्य बिंदु:

प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का NEET पेपर लीक मामले पर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रवचन के दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पेपर लीक से मेहनती छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने इसे बड़ा घोटाला बताते हुए युवाओं के भविष्य को लेकर चिंता जताई।

मथुरा/वृन्दावन। प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने प्रवचन के दौरान उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था और सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इस पूरे मामले को बड़ा घोटाला बताया।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो तीन दिन पुराना है, जिसमें कथा के दौरान एक श्रद्धालु द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने युवाओं के भविष्य को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि छात्र वर्षों तक कठिन मेहनत करते हैं और लाखों रुपये खर्च कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं।


“युवाओं को नौकरी मांगने लायक ही नहीं छोड़ना चाहते”


अपने बयान में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हालात ऐसे बनाए जा रहे हैं ताकि पढ़ा-लिखा युवा रोजगार की मांग न कर सके और छोटी सरकारी सहायता राशियों पर निर्भर बना रहे। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि जब तक दोबारा परीक्षा होती है, तब तक कई अभ्यर्थियों की उम्र और अवसर दोनों निकल जाते हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का यह बयान सामने आने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ इसे राजनीति से जोड़कर भी देख रहे हैं।