⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

“सिंघम बनने की सनक में दारोगा जी भूले कानून! स्कूटी सवार युवक को खींचने का वीडियो वायरल”

ब्रेकिंग न्यूज़
क्राइम फीचर्ड वीडियो
18 मई 2026, 10:40 AM
300 व्यूज
admin
Editor
“सिंघम बनने की सनक में दारोगा जी भूले कानून! स्कूटी सवार युवक को खींचने का वीडियो वायरल”
मुख्य बिंदु:

Vigul News

वृन्दावन। सन् 2011 के उत्तरार्ध में हिंदी सिनेमा में एक  एक्शन फिल्म सिंघम रिलीज हुई थी। जिसमें पुलिस अफसर अपराधियों को घसीट घसीट कर मारता है। पुलिस के इकबाल को बुलंद करती इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया।नतीजन इसके बाद खाकी वर्दी में खुद को सिंघम के रूप में पेश करने की सनक सी सवार हो गई है। आए दिन आपको सोशल मीडिया या रियल लाइफ में कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है। जिसमें खाकी अपने आपको एक दबंग की छवि में दिखते हैं।लेकिन कई बार सिंघम बनने की कोशिश में पुलिसकर्मी ये तय नहीं कर पाते है कि जिस व्यक्ति पर आप अपनी दबंगई दिखा रहे हैं वो अपराधी है या निर्दोष, कुछ ऐसा ही रवैया ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा सुबोध कुमार का है। जो आए दिन अपनी दबंगई की जोर आजमाइश करते दिखाई देते हैं। रविवार को भी उन्होंने स्कूटी सवार युवक आशीष श्रीवास्तव को जबरन पुलिसिया रौब दिखाते हुए स्कूटी से खींच लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब देखना है कि कप्तान साहब अपने इन मातहत को अनुशासन का पाठ कैसे पढ़ाते हैं।