⚡ ब्रेकिंग: कोतवाली में पत्रकारों को धमकी, पुलिस बनी मूकदर्शक! रात 11 बजे तक धरने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा ⚡ ब्रेकिंग: बाँकेबिहारी कॉरिडोर पर पारदर्शिता की मांग तेज, परियोजना से जुड़े दस्तावेजों के लिए दायर हुई आरटीआई ⚡ ब्रेकिंग: IPL जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, संत प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद ⚡ ब्रेकिंग: तेज रफ्तार अज्ञात कार ने श्रद्धालु को कुचला, मौके पर मौत ⚡ ब्रेकिंग: एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने दिया प्रेमानंद महाराज का हेल्थ अपडेट सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर लगाया विराम, कहा- महाराज जी पूरी तरह स्वस्थ हैं ⚡ ब्रेकिंग: प्रशासन बेबस: बांके बिहारी मंदिर में महिला अचेत, परिक्रमा मार्ग पर दौड़े वाहन

संगठन की शक्ति बूथ से लेकर राष्ट्र निर्माण तक, भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में गूंजे राष्ट्रसेवा के स्वर

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
17 मई 2026, 06:45 PM
453 व्यूज
admin
Editor
संगठन की शक्ति बूथ से लेकर राष्ट्र निर्माण तक, भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में गूंजे राष्ट्रसेवा के स्वर
मुख्य बिंदु:

मथुरा में भाजपा जिलामहानगर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्विदिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन वैचारिक ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ हुआ। विभिन्न सत्रों में नेताओं ने बूथ सशक्तिकरण, किसान हित, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रवाद पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने भाजपा को राष्ट्रसेवा और विचारधारा आधारित संगठन बताते हुए कार्यकर्ताओं से योजनाओं और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी जिलामहानगर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्विदिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को केएम यूनिवर्सिटी, पाली डूंगरा में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच समापन हुआ। दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, राष्ट्रवाद, बूथ सशक्तिकरण, किसान हित, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और वैचारिक प्रतिबद्धता जैसे विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।


भाजपा विचारधारा राष्ट्रहित के लिए समर्पित : नागेंद्र सिकरवार


प्रथम सत्र में ब्रज क्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रहित के लिए समर्पित वैचारिक संगठन है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संस्कार की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य करता है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को संगठन की आत्मा बताते हुए कार्यकर्ताओं से उसे जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने की।


गरीब कल्याण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका : लक्ष्मीनारायण चौधरी


द्वितीय सत्र में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में संगठन और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सत्र की अध्यक्षता सुल्तान सिंह तरकर सिंह ने की।


गांव-गांव तक पहुंचे किसान हितैषी योजनाएं : राजकुमार चाहर


तृतीय सत्र में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और गांवों तक विकास की नई धारा पहुंचाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और किसानों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। सत्र की अध्यक्षता निरंजन सिंह धनगर ने की।


मजबूत बूथ ही चुनावी विजय की नींव : रजनीकांत माहेश्वरी


चतुर्थ सत्र में विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने बूथ प्रबंधन को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बताते हुए कहा कि चुनावी विजय का मूल आधार मजबूत बूथ संरचना होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। सत्र की अध्यक्षता सांसद Hema Malini ने की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही राष्ट्र की मजबूती का आधार है।


भाजपा राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का आंदोलन : बृज बहादुर


अंतिम सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की वैचारिक चेतना का सशक्त आंदोलन है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आत्मसात कर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैचारिक प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रहित की भावना और अधिक मजबूत होती है।


विचारधारा ही संगठन की आत्मा : हरिशंकर राजू यादव


प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलामहानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्र और समाज के लिए दिन-रात कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि विचारधारा ही संगठन की आत्मा होती है और वैचारिक रूप से मजबूत कार्यकर्ता संगठन को अजेय बनाता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग केवल सीखने का मंच नहीं, बल्कि आत्ममंथन, संगठनात्मक ऊर्जा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और प्रखर करने का अवसर है।


समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।