⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

ईद के बाद सजने वाला था सेहरा,अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत।

ब्रेकिंग न्यूज़
हादसा फीचर्ड
17 मई 2026, 06:31 PM
1,266 व्यूज
admin
Editor
ईद के बाद सजने वाला था सेहरा,अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत।
मुख्य बिंदु:

थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव बढ़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक साबिर की मौत हो गई। वह भट्टे पर काम करता था और रात में रोटी लेकर जा रहा था। पुलिस गश्त के दौरान युवक सड़क किनारे मृत मिला। परिजनों ने बताया कि उसकी ईद के बाद शादी होने वाली थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

मथुरा। थाना शेरगढ़ क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की ईद के बाद शादी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

जानकारी के अनुसार साबिर पुत्र इस्लाम निवासी शेरगढ़ गांव बढ़ा के समीप स्थित एक भट्टे पर मजदूरी करता था। शनिवार रात करीब 8 बजे वह घर से भट्टे पर रोटी लेकर जा रहा था। इसी दौरान गांव बढ़ा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।


पुलिस गश्त के दौरान सड़क किनारे मिला युवक


बताया गया कि रात करीब 10 बजे पुलिस गश्त के दौरान युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान साबिर पुत्र इस्लाम निवासी शेरगढ़ के रूप में की। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


शादी की तैयारियों के बीच पसरा मातम


रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे पोस्टमार्टम गृह पहुंचे परिजनों ने बताया कि साबिर की ईद के बाद शादी तय थी। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। अचानक हुई इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है। घर में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।


अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।