⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

वृन्दावन पहुंचे गायक कैलाश खैर , संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात।

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
15 मई 2026, 02:02 PM
378 व्यूज
admin
Editor
वृन्दावन पहुंचे गायक कैलाश खैर , संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात।
मुख्य बिंदु:

प्रसिद्ध गायक कैलाश खैर वृन्दावन पहुंचे, जहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह संत प्रेमानंद महाराज से मिलने श्री हित राधा केली कुंज पहुंचे और शिव व मीरा भजन सुनाए। उनकी प्रस्तुति सुनकर संत प्रेमानंद महाराज ने प्रशंसा की ।

मथुरा/वृन्दावन। सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खैर गुरुवार की शाम धर्मनगरी वृन्दावन पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन किए। मंदिर में सेवायत गोस्वामियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। इस दौरान उन्हें ठाकुर जी का प्रसादी अंगवस्त्र और प्रसाद भी भेंट किया गया। मंदिर परिसर में उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।


प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे कैलाश खैर।

शुक्रवार सुबह गायक कैलाश खैर वृन्दावन स्थित श्री हित राधा केली कुंज पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। आश्रम में आध्यात्मिक वातावरण के बीच कैलाश खैर ने संत प्रेमानंद महाराज के समक्ष शिव भजन और संत मीराबाई का भजन प्रस्तुत किया। उनके भजनों ने आश्रम में मौजूद श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।


प्रेमानंद महाराज ने की गायकी की सराहना।

कैलाश खैर की मधुर आवाज़ में प्रस्तुत भक्ति गीतों ने पूरे आश्रम का माहौल भक्तिमय बना दिया। संत प्रेमानंद महाराज ने भी उनके गायन की सराहना करते हुए कहा कि भक्ति संगीत आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कैलाश खैर की आवाज़ और भक्ति भाव की प्रशंसा की।


प्रशंसकों में दिखा उत्साह।

मंदिर और आश्रम दोनों स्थानों पर गायक कैलाश खैर के प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने और मुलाकात करने के लिए उत्साहित नजर आए।