⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

सांसद हेमा मालिनी ने 500 सोलर स्ट्रीट लाइट और ‘मेरो मथुरा’ ऐप का किया लोकार्पण,मेरो मथुरा ऐप से मिलेंगी नगर निगम की सुविधाएं

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
14 मई 2026, 04:06 PM
241 व्यूज
admin
Editor
सांसद हेमा मालिनी ने 500 सोलर स्ट्रीट लाइट और ‘मेरो मथुरा’ ऐप का किया लोकार्पण,मेरो मथुरा ऐप से मिलेंगी नगर निगम की सुविधाएं
मुख्य बिंदु:

मथुरा में सांसद हेमा मालिनी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर लगाई गई 500 सोलर स्ट्रीट लाइट और ‘मेरो मथुरा’ ऐप का लोकार्पण किया। सीएसआर फंड के तहत HDFC Bank द्वारा विकसित इस ऐप के माध्यम से नागरिकों को नगर निगम की कई सुविधाएं मिलेंगी, जबकि श्रद्धालु मंदिरों और ब्रज क्षेत्र की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में लगाई गई 500 सोलर स्ट्रीट लाइट एवं ‘मेरो मथुरा’ ऐप का लोकार्पण किया। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण और नगर निगम की इन दोनों परियोजनाओं को सीएसआर फंड के तहत HDFC Bank द्वारा पूर्ण कराया गया है।उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी ने परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, नगर आयुक्त जग प्रवेश, विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन तथा बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में रिमोट दबाकर परियोजनाओं का शुभारंभ किया।इस अवसर पर सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मेरो मथुरा’ ऐप स्थानीय नागरिकों को नगर निगम की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगा।


ऐप से मिलेंगी कई जरूरी सेवाएं 

ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि ऐप शुरू होने के बाद नगर निगम की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। अब नागरिक शिकायतों के साथ-साथ जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, संपत्ति कर, पंजीकरण सहित कई आवश्यक सेवाओं का लाभ भी ऐप के माध्यम से ले सकेंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि ‘मेरो मथुरा’ ऐप को ‘मेरो ब्रज’ ऐप से भी जोड़ा जाए, जिससे श्रद्धालुओं को ब्रज क्षेत्र के मंदिरों, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक साहित्य की जानकारी एक ही मंच पर मिल सके।


तीर्थ स्थलों के विकास में सहयोग जारी रहेगा 

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने और ऐप शुरू करने के लिए बैंक का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि भविष्य में वृंदावन परिक्रमा मार्ग सहित अन्य तीर्थ स्थलों के विकास में भी इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा।नगर आयुक्त जग प्रवेश और विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने भी सीएसआर फंड के माध्यम से सहयोग देने पर बैंक अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने ‘मेरो मथुरा’ ऐप के जरिए मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की।