⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

वृन्दावन में मासूम समेत मां गायब, परिजन मंदिरों और गलियों में तलाशते रहे

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
14 मई 2026, 03:36 PM
379 व्यूज
admin
Editor
वृन्दावन में मासूम समेत मां गायब, परिजन मंदिरों और गलियों में तलाशते रहे
मुख्य बिंदु:

वृन्दावन घूमने आए मुजफ्फरनगर के परिवार की बहू और 6 वर्षीय बच्ची दूध लेने निकलीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

मथुरा/वृन्दावन।धर्म नगरी वृन्दावन में दर्शन करने आया एक परिवार उस समय दर्द और बेबसी में डूब गया, जब परिवार की बहू और मासूम बच्ची अचानक लापता हो गईं। मुजफ्फरनगर निवासी निर्मिता देवी ने थाना वृन्दावन में तहरीर देकर अपनी 22 वर्षीय बहू करीना और 6 वर्षीय पोती दिव्यांशी की तलाश की गुहार लगाई है।


दूध लेने निकली मां-बेटी वापस नहीं लौटीं

जानकारी के अनुसार परिवार 13 मई को वृन्दावन घूमने आया था और गौरी गोपाल क्षेत्र के पास एक गेस्ट आश्रम में ठहरा हुआ था। गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे करीना अपनी बेटी दिव्यांशी को साथ लेकर आश्रम के बाहर दूध लेने गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब दोनों वापस नहीं लौटीं तो परिवार में हड़कंप मच गया।


गलियों और मंदिरों में तलाशता रहा परिवार

सुबह आंख खुलने पर मां-बेटी का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने आसपास की गलियों, दुकानों और मंदिरों में उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों को भी फोन कर जानकारी ली गई, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका।


मां का रो-रोकर बुरा हाल

लापता बहू और पोती की चिंता में निर्मिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि बस मेरी बहू और पोती सही सलामत मिल जाएं। परिवार के लोग लगातार वृन्दावन के विभिन्न इलाकों में दोनों की तलाश कर रहे हैं।


पुलिस ने शुरू की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही थाना वृन्दावन पुलिस ने तहरीर के आधार पर मां-बेटी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पूरा परिवार इस उम्मीद में बैठा है कि करीना और मासूम दिव्यांशी जल्द सकुशल घर लौट आएंगी।