⚡ ब्रेकिंग: कोतवाली में पत्रकारों को धमकी, पुलिस बनी मूकदर्शक! रात 11 बजे तक धरने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा ⚡ ब्रेकिंग: बाँकेबिहारी कॉरिडोर पर पारदर्शिता की मांग तेज, परियोजना से जुड़े दस्तावेजों के लिए दायर हुई आरटीआई ⚡ ब्रेकिंग: IPL जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, संत प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद ⚡ ब्रेकिंग: तेज रफ्तार अज्ञात कार ने श्रद्धालु को कुचला, मौके पर मौत ⚡ ब्रेकिंग: एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने दिया प्रेमानंद महाराज का हेल्थ अपडेट सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर लगाया विराम, कहा- महाराज जी पूरी तरह स्वस्थ हैं ⚡ ब्रेकिंग: प्रशासन बेबस: बांके बिहारी मंदिर में महिला अचेत, परिक्रमा मार्ग पर दौड़े वाहन

बांके बिहारी मंदिर को तीन माह में 4.90 करोड़ का दान,हाई पावर कमेटी की बैठक में सुरक्षा, व्यवस्था और आय को लेकर लिए गए कई अहम फैसले

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
14 मई 2026, 02:44 PM
250 व्यूज
admin
Editor
बांके बिहारी मंदिर को तीन माह में 4.90 करोड़ का दान,हाई पावर कमेटी की बैठक में सुरक्षा, व्यवस्था और आय को लेकर लिए गए कई अहम फैसले
मुख्य बिंदु:

वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की हाई पावर कमेटी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। तीन महीने में मंदिर को 4.90 करोड़ रुपये का दान मिला है। अब मंदिर के निजी सुरक्षा गार्ड पीली शर्ट में नजर आएंगे। श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के नाम पर लाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। बिना नंबर और काले शीशों वाली गाड़ियों के खिलाफ भी सख्ती की जाएगी। साथ ही जहरीले पेड़े बेचने वालों पर कार्रवाई और निजी पार्किंग से नगर निगम के बोर्ड हटाने का निर्णय लिया गया।

मथुरा/वृंदावन। ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर की हाई पावर कमेटी की 15वीं बैठक में मंदिर की सुरक्षा, आय और व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में बताया गया कि फरवरी से अप्रैल तक तीन महीनों में श्रद्धालुओं ने मंदिर के 18 गुल्लकों में करीब 4 करोड़ 90 लाख रुपये का दान दिया है।शहीद लक्ष्मण सिंह स्मारक भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एवं कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार ने की। करीब दो घंटे चली बैठक में 29 बिंदुओं पर चर्चा हुई।


विदेशी मुद्रा भी हुई जमा

कमेटी के अनुसार दान में इंग्लैंड, अमेरिका, कनाडा, यूएई और नेपाल की विदेशी मुद्राएं भी प्राप्त हुईं, जिन्हें बैंक में जमा करा दिया गया है।


फूल बंगला से 40 दिन में 80 लाख की आय

मंदिर में बनने वाले फूल बंगला से बीते 40 दिनों में लगभग 80 लाख रुपये की आय हुई है। पहले फूल बंगला बनवाने के लिए 15 हजार रुपये शुल्क लिया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब एक लाख रुपये कर दिया गया है।


मंदिर को मिलेगा ढाई करोड़ का आयकर रिफंड

बैठक में जानकारी दी गई कि मंदिर को एक सप्ताह के भीतर करीब ढाई करोड़ रुपये का आयकर रिफंड प्राप्त होगा, जबकि इतनी ही राशि का समायोजन किया जाएगा। यह मामला करीब दस वर्षों से लंबित था। इसमें लगभग एक करोड़ रुपये ब्याज के रूप में भी मिलेंगे।


अब पीली शर्ट में नजर आएंगे सुरक्षा गार्ड

मंदिर परिसर में तैनात निजी सुरक्षा गार्डों की ड्रेस बदलने का निर्णय भी लिया गया। अब गार्ड काले रंग के स्थान पर पीले रंग की शर्ट पहनेंगे। कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि काला रंग मंदिर की धार्मिक गरिमा के अनुरूप नहीं लगता। साथ ही सुरक्षा एजेंसी का कार्यकाल दो माह के लिए बढ़ाने का भी फैसला लिया गया।


श्रद्धालुओं को लाने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

बैठक में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के नाम पर लाने की शिकायतें भी उठीं। इसे गंभीर मानते हुए एसपी सिटी राजीव कुमार को निर्देश दिए गए कि पांच वर्षों से मंदिर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की जाए। शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


बिना नंबर और काले शीशों वाली गाड़ियों पर सख्ती

मंदिर क्षेत्र में बिना नंबर की गाड़ियों और काले शीशे लगी वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जहरीले पेड़े बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।


निजी पार्किंग से हटेंगे नगर निगम के बोर्ड

बैठक में निर्णय लिया गया कि निजी पार्किंग स्थलों पर लगे नगर निगम के बोर्ड हटाए जाएंगे। वहीं मंदिर चबूतरे से विद्यापीठ तक स्टील रेलिंग लगाने का प्रस्ताव अगली बैठक तक स्थगित कर दिया गया है।