⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

पैसे के विवाद में महिला को जिंदा जलाने का आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़
क्राइम फीचर्ड
14 मई 2026, 12:47 PM
174 व्यूज
admin
Editor
पैसे के विवाद में महिला को जिंदा जलाने का आरोप
मुख्य बिंदु:

मथुरा के लक्ष्मी नगर में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक महिला को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगा है। घटना में महिला करीब 50 प्रतिशत झुलस गई, जिसे गंभीर हालत में एस.एन. मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। पीड़िता ने अपनी सहेली पर घर बुलाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। थाना जमुनापार पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में बुधवार दोपहर पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक महिला को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरी महिला ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। घटना में महिला करीब 50 प्रतिशत झुलस गई, जिसे गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। रुपए के लेनदेन को लेकर घर बुलाने का आरोप पीड़िता आशा ने आरोप लगाया कि नीलम नामक महिला ने उसे रुपए के लेनदेन पर बातचीत के लिए अपने घर बुलाया था। आशा के अनुसार, वहां पहुंचने पर आरोपी महिला ने उसके साथ अभद्रता की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और गाली-गलौज करते हुए उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।


घटना के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना जमुनापार पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे एस.एन. मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया।


“काफी मिन्नतें कीं, फिर भी नहीं मानी आरोपी”

घायल महिला आशा का कहना है कि उसने आरोपी महिला से काफी मिन्नतें कीं, लेकिन इसके बावजूद उसके साथ बर्बरता की गई।


पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई

सीओ आशना चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला को ज्वलनशील पदार्थ से जलाकर घायल कर दिया गया है। मौके पर पहुंचने पर घायल महिला ने बताया कि उसकी एक सहेली, जिसके पास उसके कुछ रुपए उधार थे, उसी ने यह कृत्य किया है।उन्होंने बताया कि घायल महिला को पहले जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया, जहां से उसे एस.एन. मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।