⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

ठाकुर बांके बिहारी के दरबार में केशव मौर्य, कॉरिडोर आंदोलनकारी महिलाओं को दी राहत की उम्मीद

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड वीडियो
13 मई 2026, 04:05 PM
381 व्यूज
admin
Editor
ठाकुर बांके बिहारी के दरबार में केशव मौर्य, कॉरिडोर आंदोलनकारी महिलाओं को दी राहत की उम्मीद

वृन्दावन। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में विधिवत पूजन अर्चन कर कॉरीडोर प्रकरण में विरोध कर रही महिलाओं के विरुद्ध दर्ज मुकदमे वापस लेने को आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से उत्तरप्रदेश की तीसरी बार सत्ता पर काबिज होगी। मथुरा के एक दिवसीय सरकारी दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सबसे पहले ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। जहां सेवायत गोपी गोस्वामी और बालकृष्ण गोस्वामी ने ठाकुर जी का प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि यादव परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा है असम की तरह 2027 में यूपी में भी तीसरी बार सत्ता पर काबिज होगी और सुशासन कायम होगा। एक सवाल के जवाब में श्री मौर्य ने कहा है ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर प्रकरण में विरोध कर रही महिलाओं के खिलाफ जो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। उन्हें वापस लेने पर अधिकारियों से बात की जाएगी।