⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

“15 मई को ब्रज में गूंजेगा परशुराम जयघोष, ऐतिहासिक शोभायात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में”

ब्रेकिंग न्यूज़
धर्म फीचर्ड वीडियो
12 मई 2026, 05:44 PM
208 व्यूज
admin
Editor
“15 मई को ब्रज में गूंजेगा परशुराम जयघोष, ऐतिहासिक शोभायात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में”
मुख्य बिंदु:

वृंदावन में 15 मई को आयोजित होने वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री परशुराम शोभायात्रा समिति के बैनर तले नगर के विभिन्न विप्र संगठन एकजुट होकर आयोजन को भव्य बनाने में जुटे हैं। समिति पदाधिकारियों के अनुसार शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, ऊंट-घोड़े और पुष्प वर्षा मुख्य आकर्षण होंगे। आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम के आदर्शों और शौर्य से परिचित कराना

वृन्दावन। श्री परशुराम शोभायात्रा समिति के बैनर तले नगर के विभिन्न विप्र संगठनों द्वारा एकजुटता के विप्रकुल शिरोमणि भगवान परशुराम शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। आने वाली 15 मई को निकलने वाली भव्य नगर यात्रा में समाज के हर वर्ग से हजारों लोगों के सहभागिता करने की उम्मीद है। धार्मिक नगरी की श्री परशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा आगामी 15 मई को भव्य नगर यात्रा निकालने का ऐलान किया गया है। जिसकी तैयारियों में नगर के सभी विप्र संगठन एकजुटता के साथ पूरी तन्मयता के साथ जुटे हुए हैं। मंगलवार को इस संबंध में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन श्री राधा स्नेह बिहारी मंदिर में किया गया।जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने रूपरेखा पर चर्चा की।समिति के अध्यक्ष करण कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि  भगवान परशुराम की शोभायात्रा अत्यंत भव्य और ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम के आदर्शों, उनके शौर्य और धर्म के प्रति उनके समर्पण से परिचित कराना है। शोभायात्रा में विभिन्न बैंड-बाजे, ऊंट-घोड़े और भगवान की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।शोभायात्रा के संयोजक मुकुंद मोहन शर्मा (कल्लू पहलवान) ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रज की परंपरा के अनुसार जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत द्वारों से भगवान का अभिनंदन किया जाएगा। 

  समिति के सदस्यों ने बताया कि शोभायात्रा के समापन पर भव्य आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।