⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

तपती दोपहरी में नहीं जलेंगे भक्तों के पैर, बांकेबिहारी मंदिर में खास इंतजाम

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
09 मई 2026, 01:13 PM
646 व्यूज
admin
Editor
तपती दोपहरी में नहीं जलेंगे भक्तों के पैर, बांकेबिहारी मंदिर में खास इंतजाम
मुख्य बिंदु:

भीषण गर्मी को देखते हुए बांकेबिहारी मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए कूलर, पंखे, कारपेट और आरओ पानी की विशेष व्यवस्था की है।

मथुरा/वृंदावन: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति ने विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और चबूतरे पर बड़े कूलर, पंखे और कारपेट लगाए गए हैं, जिससे भक्तों को तपती दोपहरी में राहत मिल सके।


नंगे पैर श्रद्धालुओं को मिल रही राहत

गर्मी बढ़ने के साथ मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को तपती सड़कों पर नंगे पैर चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में मंदिर समिति ने भूमि पर कारपेट बिछाकर श्रद्धालुओं के पैरों को जलने से बचाने की व्यवस्था की है। मंदिर परिसर के अंदर और बाहर लगाए गए बड़े पंखे तेज हवा के साथ पानी की बौछार भी कर रहे हैं।


पुरुषोत्तम मास में बढ़ेगी श्रद्धालुओं की संख्या

17 मई से शुरू हो रहे पुरुषोत्तम मास को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने व्यवस्थाओं को और मजबूत किया है। अनुमान है कि इस दौरान लाखों श्रद्धालु ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करीब दो दर्जन बड़े कूलर मंदिर परिसर और चबूतरे पर लगाए गए हैं।


आरओ वाटर की भी व्यवस्था

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। मंदिर चबूतरे की बाउंड्री पर आरओ वाटर सिस्टम लगाए गए हैं, ताकि भक्तों को गर्मी में शुद्ध पेयजल मिल सके।