ज्वेलर्स के मकान में लगी भीषण आग लाखों का नुकसान कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
ब्रेकिंग न्यूज़
गैलरी
धर्मनगरी वृंदावन के बनखंडी महादेव मंदिर के पास देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ज्वेलर्स के मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की उठती लपटों और धुएं के गुबार को देख क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
बताया जा रहा है कि हादसा शॉट सर्किट के कारण हुआ, जिससे मकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ी जनहानि होने से टल गई।