⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई

ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य फीचर्ड
18 जुलाई 2026, 08:36 PM
314 व्यूज
admin
Editor
वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई

वृंदावन में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा ही चलेंगे, अवैध टेंपो पर होगी कड़ी कार्रवाई


वृंदावन। नगर निगम सभागार में मथुरा प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वृंदावन में केवल 2700 पंजीकृत ई-रिक्शाओं को ही संचालन की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा शहर की सीमा के भीतर किसी भी टेंपो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।


बैठक में अपर नगर आयुक्त सी.पी. पाठक, एसपी ट्रैफिक, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा, सीओ ट्रैफिक संदीप कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम वृंदावन धर्मेंद्र कुमार तथा टीएसआई शौर्य कुमार सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।


वहीं वृंदावन सिविल सोसाइटी की ओर से अभय वशिष्ठ, पवन ठाकुर, सोहन सिंह शिशोदिया, बॉबी अग्रवाल, श्याम सुंदर गौतम, अमित कुमार, विष्णु शर्मा, जितेंद्र सिंह राणा, विवेक आचार्य गोविन्द शर्मा,,सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वृंदावन की संकरी गलियों और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए केवल अधिकृत एवं पंजीकृत ई-रिक्शाओं का ही संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही बिना निर्धारित रूट, बिना अनुमति अथवा अवैध रूप से शहर में टेंपो चलाते पाए जाने पर संबंधित वाहन के विरुद्ध भारी जुर्माना एवं नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।


प्रशासन ने कहा कि इन निर्णयों का उद्देश्य श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं जाम-मुक्त यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है। बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने प्रशासन के इस निर्णय का समर्थन करते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।