⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड

ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य फीचर्ड
15 जुलाई 2026, 06:50 PM
719 व्यूज
admin
Editor
वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड

शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मथुरा-वृंदावन नगर निगम एवं वृंदावन पुलिस प्रशासन ने बुधवार को टेंपो एवं ई-रिक्शा चालकों के लिए प्रस्तावित पार्किंग एवं स्टैंड स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुराने टेंपो स्टैंड तथा पंचायती गौशाला के समीप स्थित स्थान का अवलोकन किया। निरीक्षण में पाया गया कि इस स्थान पर पहले से ही सुलभ शौचालय, पेयजल की प्याऊ तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे इसे टेंपो एवं ई-रिक्शा स्टैंड के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रस्ताव को अंतिम रूप मिलने के बाद यहां टेंपो और ई-रिक्शा चालकों को नियमित स्टैंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लागू होने के बाद शहर के भीतरी क्षेत्र में टेंपो का अनियंत्रित प्रवेश रोकने की योजना है। यात्री निर्धारित स्टैंड से ही टेंपो एवं ई-रिक्शा की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे, जिससे शहर में जाम की समस्या कम होगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुचारू बनेगी।

इस संयुक्त निरीक्षण में मथुरा-वृंदावन नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक, वृंदावन कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार तथा वृंदावन सिविल सोसायटी की कोर कमेटी के सदस्य अभय वशिष्ठ, अमित शर्मा, पवन ठाकुर.सोहन सिंह सिसोदिया, विष्णु शर्मा एवं रवि यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि प्रस्तावित स्टैंड को शीघ्र स्वीकृति मिल जाती है तो वृंदावन की यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में अधिक सुविधा मिलेगी।