छाता में जल्द खुलेगा डबल एथेनॉल प्लांट, 1.5 लाख किसानों को होगा फायदा : गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण

ब्रेकिंग न्यूज़
प्रदेश फीचर्ड
05 सितंबर 2026, 03:30 PM
459 व्यूज
admin
Editor
छाता में जल्द खुलेगा डबल एथेनॉल प्लांट, 1.5 लाख किसानों को होगा फायदा : गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण

उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही छाता में गन्ने पर आधारित नए डबल एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने इस परियोजना को क्षेत्र के किसानों और युवाओं के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


छाता में लगेगा डबल एथेनॉल प्लांट


गन्ना मंत्री ने बताया कि नए एक्सटेंशन प्रोजेक्ट के तहत स्थापित होने वाले डबल एथेनॉल प्लांट से प्रतिवर्ष लगभग 3 करोड़ 69 लाख लीटर एथेनॉल का उत्पादन होगा।


1.5 लाख किसानों और युवाओं को मिलेगा लाभ


उन्होंने कहा कि इस परियोजना से करीब डेढ़ लाख किसानों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, वहीं हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।


भविष्य में बनेगा बिजली उत्पादन संयंत्र


मंत्री ने बताया कि गन्ने की आवक बढ़ने पर इसी परिसर में बिजली कारखाना (पावर प्लांट) भी स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।


शुगर मिल धरने को बताया विरोधियों की साजिश


शुगर मिल को लेकर चल रहे धरने पर उन्होंने कहा कि यह कुछ राजनीतिक विरोधियों द्वारा प्रायोजित आंदोलन है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त कर विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।


रालोद से विवाद की खबरों को किया खारिज


राष्ट्रीय लोकदल के साथ मतभेद की चर्चाओं को नकारते हुए मंत्री ने कहा कि रालोद भाजपा की सहयोगी पार्टी है और वह केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का पूरा सम्मान करते हैं। जाट समाज या रालोद के खिलाफ बयानबाजी की बात को उन्होंने अफवाह बताया।