⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

मंडल स्तरीय कानून व्यवस्था की समीक्षा, डीआईजी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
22 अगस्त 2026, 05:03 PM
235 व्यूज
admin
Editor
मंडल स्तरीय कानून व्यवस्था की समीक्षा, डीआईजी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मुख्य बिंदु:

पर्यटन थाने के सभागार में शनिवार को डीआईजी शैलेश कुमार पांडे की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार, फिरोजाबाद एसएसपी आदित्य लांग्हे और मैनपुरी एसएसपी गणेश प्रसाद साहा मौजूद रहे। डीआईजी ने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण और आगामी आयोजनों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वृंदावन। पर्यटन थाना परिसर स्थित सभागार में शनिवार को मंडल स्तरीय कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने की। इस दौरान मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार,फिरोजाबाद के एसएसपी आदित्य लांग्हे और एसएसपी मैनपुरी गणेश प्रसाद साहा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में मंडल के विभिन्न जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण और पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। डीआईजी ने अधिकारियों से अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी पुलिसिंग करने तथा गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने, वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

डीआईजी ने अधिकारियों से कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। पुलिसकर्मी क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराधियों पर नजर रखें और किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करें।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने जनपद की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से संबंधित जानकारी डीआईजी के समक्ष प्रस्तुत की। समीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।