⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

वृंदावन ओमेक्स मॉल हादसा: चौथी मंजिल की शटरिंग गिरने से तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर

ब्रेकिंग न्यूज़
हादसा फीचर्ड वीडियो
21 अगस्त 2026, 10:19 AM
575 व्यूज
admin
Editor
वृंदावन ओमेक्स मॉल हादसा: चौथी मंजिल की शटरिंग गिरने से तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर

वृंदावन। ओमेक्स के निर्माणाधीन मॉल की चौथी मंजील पर चल रहे काम के दौरान शुक्रवार की सुबह शटरिंग अचानक टूटकर गिर गई। जिसकी चपेट में आकर एक मज़दूर की मृत्यु हो गई। जबकि कई घायल हो गये हैं। जिन्हें हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने हालत पर काबू पाने की शुरुवात कर दी है।

रूक्मिणी विहार गोल चक्कर के पास ओमेक्स मॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे जब मजदूर चौथी मंजिल पर काम कर रहे थे। तब अचानक शटरिंग टूट कर गिर गई। जिसमें मजदूर नेपाल निवासी शिवराम की दबकर मृत्यु हो गई और कई मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस और दमकल पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। घायलों का पूरा आंकड़ा अस्पताल से रिपोर्ट मिलने के बाद सामने आएगा।घटना के समय छह मजदूर मौजूद थे। इनमें से दो मजदूर कुछ देर पहले शोच के लिए चले गए। शटरिंग गिरने के दौरान चार मजदूर दबे। इनमें नेपाल निवासी शिवराम, पश्चिम बंगाल निवासी दिलदार, आलम एवं रफ्यूल दब गए। जिनमें शिवराम की मौके पर मृत्यु हो गई। आलम और रफ्यूल की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हुई। जिन्हें मोर्चरी पहुंचा दिया। जबकि दिलदार की हालत गंभीर होने पर आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है।